शिअद के पंजाब चुनाव के लिए 64 प्रत्याशी घोषित

0
288

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

अगले विधानसभा चुनावों की घोषणा अभी नहीं हुई, लेकिन विभिन्न दलों ने इस पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सोमवार को पार्टी के मुख्य कार्यालय से जारी की सूची के अनुसार सुखबीर सिंह बादल स्वयं विधानसभा हलका जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे,जत्थेदार तोता सिंह हलका धर्मकोट,जनमेजा सिंह सेखों जीरा,  दलजीत सिंह चीमा रोपड़,महेशइंदर सिंह ग्रेवाल लुधियाना पश्चिमी, सिकंदर सिंह मलका रामपुरा फूल,जगमीत सिंह बराड़ मोड़, शरनजीत सिंह ढ़िल्लों साहनेवाल तथा गुलजार सिंह रणीके अटारी (एससी), सुरजीत सिंह रखड़ा समाणा,  अनिल जोशी अमृतसर उत्तरी, प्रो.विरसा सिंह वल्टोहा खेमकरन, हरमीत सिंह संधू तरन तारन, परमबंस सिंह रोमाणा फरीदकोट, राजकुमार गुप्ता सुजानपुर, गुरबचन सिंह बब्बेहाली गुरदासपुर,अमरपाल सिंह बोनी अजनाला,मलकी सिंह एआर जंडियाला (एससी), तलबीर सिंह गिल अमृतसर दक्षिण, दलबीर सिंह खैहरा फिलौर (एससी),गुरप्रताप सिंह वडाला नकोदर, चंदन ग्रेवाल जालंधर सेंट्रल, जगबीर सिंह बराड़ जालंधर कैंट,पवन कुमार टीनू आदमपुर (एससी),सरबजोत सिंह साहबी मुकेरियां, सोहन सिंह ठंडल चब्बेवाल राखवां, सुरिंदर सिंह ठेकेदार गढ़शंकर, डॉ. सुखविंदर सुक्खी बंगा आरक्षित,रंजीत सिंह गिल खरड़,जगदीप सिंह चीमा फतेहगढ़ साहिब,गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना अमलोह, परमजीत सिंह ढ़िल्लों समराला, रंजीत सिंह ढ़िल्लों लुधियाना पूर्व,हरीश राय ढ़ांडा आत्मनगर,प्रितपाल सिंह पाली लुधियाना सेंट्रल, दर्शन सिंह शिवालिक गिल (एससी), मनप्रीत सिंह अयाली दाखा, एसआर कलेर जगराओ(एससी), तीर्थ सिंह माहला बाघा पुराणा,बरजिंदर सिह बराड़ मोगा,चरनजीत सिंह बराड़ राजपुरा,जोगिंदर सिंह जिंदू फिरोजपुर ग्रामीण (एससी), कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी मुक्तसर,मनतार सिंह बराड़ कोटकपुरा, सूबा सिंह बादल जैतों (एससी), दर्शन सिंह कोटफत्ता भूच्चो मंडी (एससी) सरूप चंद सिंगला बठिंडा शहरी,प्रकाश सिंह भटटी बठिंडा ग्रामीण (एससी), जीत महिंदर सिंह सिंधू तलवंडी साबो,प्रेम कुमार मानसा, गुलजार सिंह गुलजारी दिड़बा (एससी),सतनाम सिंह राही भदोड़ (एससी), कुलवंत सिंह कंता बरनाला, इकबाल सिंह झूंदा अमरगढ़, कबीर दास नाभा(एससी),एनके शर्मा डेराबस्सी, हरदिंरपाल सिंह चंदूमाजरा सनौर तथा वनिंदर कौर लूंबा हलका शतराणा (एससी) से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

SHARE