सभी परेशानियां होंगी दूर
Utpanna Ekadashi Bhog, (आज समाज), नई दिल्ली: भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत हर महीने की ग्यारहवीं तिथि पर रखा जाता है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने पर साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। अनजाने में हुए पापों से भी छुटकारा प्राप्त होता है। वर्तमान में मार्गशीर्ष महीना जारी है। इस महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी का उपवास किया जाएगा। यह दिन सभी तिथियों में बेहद महत्वपूर्ण है।

दरअसल, मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु के शरीर से देवी एकादशी की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए इस दिन प्रभु की पूजा-पाठ व पीली चीजों का दान करना बेहद शुभ होता है। हालांकि, कुछ खास चीजों का भोग लगाने से प्रभु की असीम कृपा मिलती हैं

भोग

  • मेष राशि वालों को उत्पन्ना एकादशी के दिन विष्णु जी को लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है।
  • वृषभ राशि के लोग उत्पन्ना एकादशी पर प्रभु को सफेद मिठाई अर्पित करें। यह शांति और सुख प्रदान करती हैं।
  • इस दौरान मिथुन राशि के लोग मूंग दाल के हलवे का भोग लगाएं। इससे ग्रह दोष शांत होते है।
  • उत्पन्ना एकादशी पर कर्क राशि के जातकों को बर्फी का भोग लगाना चाहिए।
  • सिंह राशि के लोग उत्पन्ना एकादशी पर पीली चीजों का दान करें और केले का भोग श्री हरि को लगाएं। यह कल्याणकारी होता है।
  • कन्या राशि के जातकों को मिक्स मिठाई का भोग विष्णु जी को लगाना चाहिए। इससे भाग्योदय होता है।
  • उत्पन्ना एकादशी पर तुला राशि के लोग पंचामृत का भोग लगाएं। इससे प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं।
  • वृश्चिक राशि के लोग गुड़ का भोग चढ़ाएं। इससे व्यापार में लाभ और रिश्तों में मिठास आती है।
  • उत्पन्ना एकादशी पर धनु राशि वालों को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • मकर राशि के लोग तिल के लड्डू का भोग लगाएं। इससे विवाह मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
    उत्पन्ना एकादशी पर कुंभ राशि के लोगों को गुलाब जामुन का भोग लगा सकते हैं।
  • मीन राशि वाले केसर की खीर का भोग लगा सकते हैं। आपके लिए यह शुभ साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप