Weather Updation: उत्तर भारत में शीतलहर का अनुमान, बारिश की संभावना कम

0
341
Weather Updation
नए साल की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर के बारामुला स्थित गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट के पास बर्फ से ढकी ढलान पर मौम मस्ती करते पर्यटक। टूरिस्ट्स ने बर्फ पर 'हैप्पी न्यू ईयर 2023' भी लिखा।

आज समाज डिजिटल (Weather Updation): उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अब बारिश की संभावना कम है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का दूर जाना है। मौसम विभाग के अनुसार समूचे उत्तर भारत के साथ ही मध्य भारत के कुछ हिस्सों व देश के पूर्वी हिस्सों में इन दिनों भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आने वाले दिनों मे क्षेत्र के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति हो सकती है, जिससे पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन राज्यों में होगा शीतलहर का असर

इसका असर मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के क्षेत्रों पर रहेगा। नए साल के शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों में कुछ दिन सुबह के समय धुंध हो सकती है। आज सुबह हरियाणा व पंजाब के कई इलाकों में धुंध थी।

दिल्ली में छह दिन तक घने कोहरे का अनुमान

राजधानी दिल्ली में ठंड में कुछ राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन तक यहां घना कोहरा होगा। विभाग ने छह दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शीतलहर चलने का भी पूवार्नुमान है।

पंजाब में आरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में कई जगह आज सुबह घनी धुंध रही। बीते दो सप्ताह से प्रदेश में शीत लहर चल रही है और सुबह शाम घनी धुंध पड़ रही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने नए साल पर लोगों को यात्रा नहीं करने की अपील की है। इसका कारण कई जिलों में धुंध के चलते विजिबिलिटी जीरो रहना बताया जा रहा है। कोल्ड डे वाली स्थिति भी बताई गई है।

उत्तराखंड : शीत दिवस की स्थिति का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार नए साल की शुरूआत गुनगुनी धूप के बीच होगी। हालांकि, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाये रहने और हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति का अनुमान था। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी किया था। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : Covid Updation: फिर बढ़ी रफ्तार, 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 265 नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE