Weather Update Today 21 March 2022 दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

0
444
Weather Forecast
Weather Forecast

Weather Update Today 21 March 2022 दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली :

Weather Update Today 21 March 2022 : देश के ज्यादतर इलाके में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगो के पसीने छुड़वा दिए और मार्च के महीने में ही लोग ए.सी. का इस्तेमाल करने लग गए है। पारा इतनी तेजी से चढ़ रहा है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी कहां से आ गई। वहीं मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में मार्च महीने के बाकी दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चलने के कारण उत्तर भारत में गर्मी बढ़ रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत उत्तर इंडिया के कई राज्यों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है लेकिन इसी बीच देश के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक रह सकता है। आज शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस है।

इन जगह बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख और आस-पास के इलाकों सक्रिय है। इसके चलते पश्चिमी हिमालयी इलाकों हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, एक ट्रफ रेखा विदर्भ के ऊपर सकुर्लेशन से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। जिसके चलते केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दसरी ओर बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर पर चक्रवाती तूफान आसनी का खतरा लगतार बढ़ता जा रहा है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसका अगले कुछ घंटों में और अधिक तीव्र होने की आशंका है। इसके चलते कुछ इलाकों में तेज हवाओं के भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Also Read: BGMI Redeem Code Today 21 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE