Weather Update 27 March 2022 दिल्ली में सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान

0
496
Weather Update
Weather Update

Weather Update 27 March 2022 दिल्ली में सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Weather Update 27 March 2022 : देश के ज्यादतर इलाके में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगो के पसीने छुड़वा दिए और मार्च के महीने में ही लोग ए.सी. का इस्तेमाल करने लग गए है। पारा इतनी तेजी से चढ़ रहा है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी कहां से आ गई। उत्तर भारत में तेज गर्मी का कहर जारी है।

राजधानी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में बढ़ती गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। हालांकि 2 दिन पहले शाम को तेज हवाएं चली थी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान

मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी। मौसम कार्यालय ने दिल्ली में सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। (Weather Update 27 March 2022)  उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

अगले 2 दिनों तक दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, इन हवाओं के चलने से शहर के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट भी होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। (Weather Update 27 March 2022)  दिल्ली में वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में गर्म हवाओं का प्रकोप शुरू 

वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का प्रकोप शुरू हो रहा है। जयपुर में आज 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा गुजरात में भी लू चलने का अनुमान है। (Weather Update 27 March 2022)  अहमदाबाद में मिनिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE