Weather Update 26 March 2022 दिल्ली में सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान

0
449
Weather Update 26 March 2022

Weather Update 26 March 2022 दिल्ली में सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Weather Update 26 March 2022 : देश के ज्यादतर इलाके में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगो के पसीने छुड़वा दिए और मार्च के महीने में ही लोग ए.सी. का इस्तेमाल करने लग गए है। पारा इतनी तेजी से चढ़ रहा है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी कहां से आ गई। उत्तर भारत में तेज गर्मी का कहर जारी है। हालांकि एक दिन पहले शाम को तेज हवाएं चली थी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी, (Weather Update 26 March 2022) जिससे लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली में आज शनिवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

मौसम कार्यालय ने दिल्ली में सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। (Weather Update 26 March 2022) IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, इन हवाओं के चलने से शहर के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट भी होगी।

प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा मौसम  

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। लखनऊ का मिनिमम टेम्प्रेचर 20 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

वहीं चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। झारखंड की राजधानी रांची सहित में तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर और डलटेनगंज में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.2 और 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के 7 जिलों नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर, गुना, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में बारिश की संभावना है। मालवा और निमाड़ के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार है।

चार दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र पर और आस-पास के इलाके में बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में उत्तर (Weather Update 26 March 2022) पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE