Weather Today Update : दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीत लहर का कहर, अगले 3 दिन पड़ सकती है और भी भीषण ठंड

0
237
Weather Today Update

आज समाज डिजिटल, Weather Today Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है। आज सुबह दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक जनवरी 2021 के बाद से इस महीने सबसे कम तापमान है। वहीं लोधी रोड पर स्थित मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप खिल रही है. IMD ने दिल्ली में लगातार तीन दिन 3 डिग्री का टॉर्चर और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है। 

इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ठंड को लेकर 6 दिन का अलर्ट जारी किया है। इसी कारण शीतलहर के साथ घने कोहरे का डबल अटैक लोगों को परेशान कर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिन भीषण ठंड रहेगी और फिर 3 दिन पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा। (Cold wave in Delhi)

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 9 जनवरी तक भीषण शीतलहर चली जो एक दशक में इस महीने में प्रचंड शीतलहर की दूसरी सबसे लंबी अवधि रही। 

अभी तक इस महीने 50 घंटे तक घना कोहरा दर्ज किया गया जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है। मैदानी हिस्सों में शीतलहर की घोषणा तब की जाती है, जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। भीषण शीतलहर की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।  

ये भी पढ़ें : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

ये भी पढ़ें : बुढ़ापा पेंशन होगी 3000 रुपए प्रति माह, आम बजट से पहले सरकार बना रही प्लान

ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 67 मिनट में किए आई 3 कॉल, फिरौती भी मांगी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

ये भी पढ़ें : U19 Womens World Cup का आज से आगाज, कहां देखें लाइव प्रसारण, किस टीम का कब और किसके है मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE