Weather Today Update : कोहरा बना आफत, उत्तर भारत के पांच राज्यों में कल से शीतलहर

0
342
Weather Today Update
पंजाब के जालंधर में सुबह के हालात।

आज समाज डिजिटल, (Weather Today Update): उत्तर भारत में ठंड के साथ अब कोहरा मुसीबत बनता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर के अलावा आसपास के राज्य हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान सहित अधिकतर राज्यों में दो दिन से विशेषकर सुबह व शाम और रात के समय घना कोहरा पड़ रहा है।

इन मैदानी इलाकों में कई जगह हालात यह हो रही है कि विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई है और वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन यहां हालात इसी तरह रहेंगे कुछ राज्यों में बारिश का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी यूपी में मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है।

सुबह के टाइम हवा की रफ्तार भी तेज

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्य हिमाचल व पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड के साथ कोहरा बढ़ने के कारण तापमान लगातार गिरता जा रहा है। अगले पांच दिन तक हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल व उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के टाइम हवा की रफ्तार भी तेज होगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के पालम में सुबह करीब 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर रही।

दिल्ली में तापमान 9 डिग्री, बठिंडा में घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी

दिल्ली में आज सुबह आठ बजे तापमान गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच गया। इसी के साथ अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। राजधानी में जिस तरह तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ है कि आने वाले दिन मुश्किल लग रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में अत्यधिक घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी रही। इसी के साथ पटिायाला व अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज गई है।

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा आदि राज्यों में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें – देश को सुपर पावर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के ‘पंच प्रण’ पूरे करने जरूरी : राजनाथ

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE