उत्तर भारत में बारिश के बाद कई जगह खिली धूप, 15 जनवरी से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

0
364
Weahter Today in North India

आज समाज डिजिटल, Weahter Today : बीती रात हरियाणा के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई जिसके बाद आज 13 जनवरी को धूप खिली हुई है और पिछले कई दिनों से पड़ रही धुंध से थोड़ी राहत मिली है। 16 से 18 जनवरी तक कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली सर्दी रहने वाली है। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में कुछ इलाकों में 15 जनवरी से एक बार फिर शीतलहर चलने के आसार हैं। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिली, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रही।

16 से 18 जनवरी तक कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली सर्दी रहने वाली है।

 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।  

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम (Weather Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश और बर्फबारी के येलो अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में में हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन मैदानी इलाकों में अब भी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मगर मौसम इस बार अठखेलियां कर रहा है। मैदानी इलाकों में अब से धुंध और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा की बात करें तो आज मौसम परिवर्तनशील तथा बीच-बीच में आंशिक बदलवाई रहने की संभावना है। 14 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क रहने तथा उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में हुई वृद्धि (Weahter Today in North India)

वहीं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में भी गुरुवार को बारिश हुई। वहीं राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक धुंध ही धुंध है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज रहेगा। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी हवाओं का असर देखने को मिला और तापमान में वृद्धि देखी गई।

मुंबई में भी पड़ी कड़ाके की ठंड (Mumbai Weather) 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिलहाल लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली हुई है पिछले सप्ताह मुंबई में ठंड ने लोगों को स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया था फिलहाल तापमान मुंबई शहर में सामान्य बना हुआ है 13 जनवरी गुरुवार को मुंबई शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम 27 डिग्री दर्ज किया गया है फिलहाल मुंबई शहर में धूप खिली हुई है। 

ये भी पढ़ें : Auto Expo 2023 में मारुति ने पेश की एथेनॉल से चलने वाली Wagon R, कब होगी लॉन्च, कितनी होगी कीमत

ये भी पढ़ें : खून तक जमा देने वाली ठंड, Photos में देखिए -40 डिग्री तापमान में कैसे रहते हैं लोग

ये भी पढ़ें : क्या आप भी चाहते हैं WhatsApp पर सालों पुराने डिलीट मैसेज वापस लाना, फॉलो कीजिए ये आसान स्टेप्स

ये भी पढ़ें : Samsung यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन स्मार्टफोन में वाट्सएप चलना हुआ बंद

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE