We Women Want: इस बार नेगी के माता-पिता से जुड़ा एपिसोड दिखाया जाएगा

0
559
We Women Want Kiran Negi's parents to express their painWe Women Want Kiran Negi's parents to express their pain

आज समाज डिजिटल, (We Women Want): वी वुमन वांट पर इस सप्ताह एक दिल दहला देने वाला एपिसोड प्रसारित होगा। इस एपिसोड में दर्शकों को किरण नेगी के माता-पिता के दर्द के बारे में जानने को मिलेगा। बता दें कि इस माता पिता की एक 19 वर्षीय लड़की को फरवरी 2012 में गुरुग्राम में तीन लड़कों ने अगवा कर लिया था।

उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट के साथ काफी दरिंदगी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके चेहरे पर भी तेजाब फेंक डाला और जब लड़की ने पानी मांगा तो उसके माथे पर मटका ही तोड़ दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। उसका शव हरियाणा के रेवाड़ी में एक खेत में लावारिस मिला था।

किरण नेगी का मामला लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में लंबित

 माता-पिता न्याय पाने के लिए अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। इस मामले में PARI (पीपल अगेंस्ट रेप्स इन इंडिया) द्वारा उनको मदद मिली। वहीं आरोपियों को दो निचली अदालतों ने मौत की सजा सुनाई है, यह मामला अब एक दशक से अधिक समय से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। भले ही किरण नेगी की निर्भया से पहले क्रूरता से हत्या कर दी गई थी। लेकिन उनके मामले को मीडिया की चकाचौंध या वह न्याय नहीं मिला जिसके वह हकदार हैं।

आरोपी ने कोर्ट में किरण के पिता को जान से मारने की धमकी दी थी

किरण के माता-पिता कुंवर सिंह और माहेश्वरी परी की संस्थापक योगिता भयाना के साथ शो में आए और पूरी कहानी सुनाई। पिता कुंवर ने कहा कि आरोपियों को मृत्युदंड ही मिलना चाहिए। इससे कम से उनकी बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। इसके अलावा शो में परी में काम करने वाले स्वयंसेवक, बलात्कार पीड़ितों की मदद करने वाली गृहिणियां भी शामिल थीं और उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन जाना और प्राथमिकी दर्ज करना कितना मुश्किल काम है।

शो के दौरान योगिता ने बताया कि कैसे बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि लड़कों को सही बताते हुए उनकी सजा में नरमी बरतने की गुजारिश की गई। हमारी कानून व्यवस्था की ओर से इस तरह की असंवेदनशीलता को भी उजागर करने की जरूरत है। माता-पिता ने यह भी बताया कि कैसे आरोपी ने उन्हें अदालत में धमकी दी और जैसा कि कुंवर सिंह ने कहा कि उनका सबसे बड़ा डर यह है कि वे रिहा हो जाएंगे और उनकी जान के दुश्मन बन जाएंगे।

किरण नेगी को न्याय मिले, जिसकी वह हकदार

शो का संचालन NewsX की वरिष्ठ कार्यकारी संपादक प्रिया सहगल ने किया। यह बेहद भावनात्मक बातचीत थी। क्योंकि माता-पिता ने अपना दर्द बयां किया और हम केवल यह आशा कर सकते हैं कि किरण नेगी को एक दिन वह न्याय मिलेगा, जिसकी वह हकदार है। यह केवल एक शो नहीं था, यह एक ऐसा अभियान है जिसे NewsX द्वारा चलाया जाएगा।

हर शनिवार वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड देखें

न्यूजएक्स पर हर शनिवार शाम 7.30 बजे ‘वी वीमेन वांट’ के ताजा एपिसोड आप देख सकते हैं। कार्यक्रम को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, एमएक्स प्लेयर, शेमारूमी, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्टर पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE