UP BJP chief called on Independent Dev, Sanger for expulsion: दिल्ली बुलाए गए यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव, सेंगर को किया निष्काषित

0
252

लखनऊ। उन्नाव रेप पीड़िता मामले में विपक्ष धीरे-धीरे भाजपा को घेर रहा था। लगातार दबाव भाजपा पर बढ़ता जा रहा था। पीड़िता से मिलने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे और उन्होंने आरोपी को भाजपा द्वारा बचाए जाने की बात कही। वहीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर यूपी में जंलगलराज होने की बात की और योगी सरकार को विफल बताया। इसके बाद आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में भाजपा बैकफुट पर आई और उसे पार्टी से निष्काषित किया। पांच दिन तक लगातार सुर्खियां बनने और विपक्ष के लगातार हमले के बाद ही भाजपा नेतृत्व कुलदीप सेंगर के निष्कासन का कदम उठाने को मजबूर हुआ। विपक्ष के बढ़ते हमले को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस किरकिरी को कम करने की कोशिश में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अचानक दिल्ली बुलाया। पूरे प्रकरण पर प्रदेश के राजनीतिक हालात की जानकारी ली। जिसके बाद अंतत: विधायक को निष्कासित करने का फैसला लिया गया।

SHARE