US-Cuba Conflict : अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ा तनाव

0
125
US-Cuba Conflict : अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ा तनाव
US-Cuba Conflict : अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ा तनाव

अमेरिका ने सैन्य र्मोचे पर बढ़ाई हलचल, क्यूबा ने भी आपात स्थिति के लिए शुरू की तैयारी

US-Cuba Conflict (आज समाज), वॉशिंगटन : एक तरफ जहां अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप क्यूबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने संबंधी लगातार बयान दे रहे हैं तो वहीं अमेरिका ने क्यूबा को घेरने के लिए सैन्य हलचल तेज कर दी है। इसी के चलते अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज अपने स्ट्राइक ग्रुप के साथ कैरेबियन सागर में पहुंच गया है। इससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही अमेरिका द्वारा क्यूबा पर हमला किया जा सकता है। जिससे की वैश्विक स्तर पर हालात बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट में यह जानकारी आई सामने

एक रिपोर्ट में यह चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। यह तैनाती ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के प्रति अपनी बयानबाजी तेज कर दी है और इस द्वीपीय राष्ट्र के खिलाफ कार्रवाईा की धमकी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, इस तैनाती का उद्देश्य क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को मजबूत करना है। अमेरिकी नौसेना के इस शक्तिशाली स्ट्राइक ग्रुप में एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान, ईए-18जी ग्रोवलर इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान और सी-2 ग्रेहाउंड सपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

इसके साथ यूएसएस ग्रिडली विध्वंसक युद्धपोत और वरठर पटक्सेंट ईंधन आपूर्ति पोत भी मौजूद हैं। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यूएसएस निमित्ज ने ताइवान जलडमरूमध्य से लेकर अरब की खाड़ी तक, स्थिरता सुनिश्चित करते हुए और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए दुनिया भर में अपनी युद्ध क्षमता साबित की है।

ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से जूझ रहा अमेरिका

ज्ञात रहे कि पहले ही अमेरिका ने बीती 28 फरवरी को इसराइल की मदद से ईरान पर बड़ा सैनिक हमला किया था। उस समय अमेरिका यह उम्मीद जता रहा था कि वह कुछ ही दिन में ईरान में तबाही मचा देगा लेकिन ईरान ने न केवल अमेरिका को मुंह तोड़ जवाब दिया बल्कि होर्मुज जलडमरूमध्य भी बंद कर दिया जिससे विश्व भर में जरूरी सामान की किल्लत पैदा हो गई है। इसके साथ ही पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच चुका है।

  • TAGS
  • [post_tags]