26 जनवरी पर राजस्थान समेत इन राज्यों की नहीं दिखेगी झांकी, देखिए अन्य राज्यों की लिस्ट

0
713
Tableau of Rajasthan

आज समाज डिजिटल, Tableau of Rajasthan on 26 January : 26 जनवरी 1950 में लागू हुए संविधान को 73 साल पूरे हो चुके हैं और देश अब 74 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) धूमधाम से मनाएगा। 26 जनवरी पर हर साल भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आपको देश के विभिन्न जिलों की झांकियां भी कर्तव्य पथ पर दिखती है। लेकिन आपको बता दें कि इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड में देश के सबसे बड़े आकार वाले प्रदेश राजस्थान सहित कुछ अन्य प्रदेशों की झाकियाँ कर्तव्य पथ पर चलती हुई नहीं दिखेंगी।

राजस्थान की झाँकी गत वर्ष भी राजपथ से नही गुजरी थी और अब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पथ का नाम बदल कर्तव्य पथ रखा है तब भी रंग बिरंगें राजस्थान की झाँकी का सूनापन जारी रहेगा। अंतिम बार कोरोना महामारी से पहलें 2019 में राजस्थान की झाँकी निकली थी।

प्रदेश के नोडल विभाग राजस्थान ललितकला अकादमी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछलें दो वर्षों से केन्द्र सरकार की ओर से झाँकी निकालने का प्रस्ताव भेजने की सूचना भी नही मिल रही है।

इस बार संयोग से राजस्थान के साथ कांग्रेस शासित दूसरे प्रदेशों छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश की झाँकियांभी गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा नहीं होंगी। (Tableau of Rajasthan)

इन 16 राज्यों की दिखेगी झलक

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कुल 16 राज्यों और विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकलेगी।  जिनमें जिन राज्यों की  झांकियां  शामिल होंगी उनमेंआंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम,दादर-नागर-दमन द्वीप, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं।

गतवर्ष 2022 में सेंट्रल विस्टा का काम चलने के कारण स्थानाभाव में 12 राज्यों को ही अपनी अपनी झांकियां पेशकरने का अवसर दिया गया था। इस बार आर डी परेड में जो प्रदेश झांकियां ले कर आ रहे हैं उनमें से एक भी राज्य कांग्रेस शासित नहीं है।

दिल्ली समेत इन राज्यों की झांकी नहीं दिखेगी

साथ ही दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की झांकी भी नही दिखेंगी। दिल्ली के अलावा बिहार और पंजाब जैसे गैर एनडीए शासितप्रदेशों को भी स्थान नही मिला हैं हालांकि इस बार परेड में भाजपा शासित कर्नाटक और मध्यप्रदेश आदिप्रदेशों की झांकियां भी नहीं सजेगी।

इन दिनों देश की राजधानी नई दिल्ली के साथ ही देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरणपर है। नई दिल्ली में विकसित हों रहें सेंट्रल विस्टा के नए रंग रूप वाले कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड की जोरशोरसे तैयारियाँ हों रही हैं।

इस बार परेड में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति प्रदेशों की झांकियां के प्रस्तावको कई दौर की बैठकों में अपने निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप जाँचने परखने के बाद सलेक्ट या रिजेक्ट करती हैं।

ये भी पढ़ें : कीव में हेलिकॉप्टर क्रैश, होम मिनिस्टर समेत 18 लोगों की मौत, यूक्रेनी सेना ने गलती से मार गिराया, जांच जारी

ये भी पढ़ें : मालदीव दौरे पर पहंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, डेशिंग लुक में नजर आए 

ये भी पढ़ें : नेपाल में 72 लोगों के लेकर जा रहा विमान हुआ क्रैश

ये भी पढ़ें : U19 Womens World Cup का आज से आगाज, कहां देखें लाइव प्रसारण, किस टीम का कब और किसके है मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE