Sushant Singh Rajput complicate suicide case: सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी का मामला उलझा

0
325

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से ऊपर का वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक इसका सच सामने नहीं आ पाया है। पुलिस लगातार तमाम लोगों से पूछ ताछ कर रही और सच जानने में लगी हुई है। इसी बीच पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी सामने आ चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा से लगभग 4 घंटे तक चली पूछ ताछ में कई बड़े चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये पूछ ताछ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में की गयी। सुशांत सिंह केस की जांच बांद्रा पुलिस कर रही है पर बयान दर्ज कराने के लिए आदित्य चोपड़ा को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यश राज फ़िल्म के आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बयान में काफी अंतर पाया गया है। संजय लीला भंसाली ने पुलिस को बयान में कहा था की वो सुशांत सिंह राजपूत को फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में लेना चाहते थे पर उस समय सुशांत का यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। भंसाली ने पुलिस को ये भी बताया था कि उन्होंने यशराज फिल्म्स से बात की भी थी की क्या वह सुशांत सिंह को अपने फ़िल्म के लिए ले सकते है पर बात आगे बन नही पाई।

अब आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को कहा है की संजय लीला भंसाली ने यशराज फिल्म्स से कोई भी बात नही की थी कि वह सुशांत को बाजीराव मस्तानी में कास्ट करना चाहते है। आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को बड़ी अहम जानकारी देते हुए बताया की जब सुशांत सिंह राजपूत यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट होते हुए MS DHONI फ़िल्म कर सकते है तो क्या बाजीराव मस्तानी नही कर सकते थे ? उन्होंने उल्टा सवाल खड़ा कर दिया पुलिस के सामने। और कहा की इस बारे में कोई भी यशराज फिल्म्स के पास नही आया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने ये भी बताया की फ़िल्म रामलीला के दौरान संजय लीला भंसाली का आरोप है कि यशराज फिल्म्स ने कॉन्ट्रैक्ट के चलते सुशांत को फ़िल्म नही करने दिया जबकि यह निराधार है क्योंकि फ़िल्म के लिए रणवीर सिंह को चुना गया। जबकि रणवीर सिंह भी यशराज के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर थे। चोपड़ा ने बताया रणवीर ने फ़िल्म रामलीला अप्रैल 2012 में साइन की थी जबकि यशराज के साथ सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट नवंबर 2012 में शुरू हुआ। भंसाली के साथ फ़िल्म ना करने देने के लिए यशराज फिल्म्स ने इजाजत नही दी यह सवाल नही उठता। फ़िल्म पानी को लेकर सवाल भी पुलिस ने आदित्य चोपड़ा से पूछ ताछ की। आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स द्वारा साल 2012 से लेकर 2015 के बीच में फिल्म ‘पानी’ बनाए जाने की तैयारी की गई थी लेकिन बाद में नही बनी फ़िल्म। इस पर आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को बताया की पानी को लेकर कुछ मुद्दों पर शेखर कपूर से मतभेद था ना की सुशांत सिंह को लेकर।

सुशांत सिंह राजपूत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती पर भी बोले आदित्य चोपड़ा।

पुलिस सूत्रों की माने तो आदित्य ने पुलिस को बताया की एक साल पहले सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती ने यूरोप टूर किया था। पिछले साल यूरोप में हुई ऐड की शूटिंग के लिए सुशांत सिंह की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती यूरोप टूर पर गयी थी। उस वक्त फ्लाइट टिकट, होटल, ऐड शूट खर्च को छोड़कर बाकी का सारा खर्च सुशांत सिंह ने ही किया था। यूरोप में टूर के दौरान रिया ने जो भी शॉपिंग किया उसके लिए सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया गया।  इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने पिछले 11 महीने में सुशांत सिंह के एकाउंट से काफी रकम खुद के लिए खर्च की है। ये रकम कितनी है इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। लेकिन एक बात तो तय हो चुकी है की जो अब तक यशराज फ़िल्म को लेकर कई सवाल खड़े किए जाते रहे हैं उन सभी से आदित्य चोपड़ा ने पर्दा उठा दिया है। अब देखना ये है की पुलिस की जाँच में और कौन बड़ा नाम सामने आता है।

अभिषेक शर्मा

SHARE