Stock Market Update 23 March 2022 शेयर बाजार में हरियाली, निफ्टी 90 अंकों की बढ़त में

0
472
Stcok Market Update 23 March 2022

Stock Market Update 23 March 2022 शेयर बाजार में हरियाली, निफ्टी 90 अंकों की बढ़त में

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Stock Market Update 23 March 2022 : उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में आज बुधवार को बढ़त में खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 200 अंकों की तेजी के साथ 58,190 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 17,405 पर खुला।

हालांकि शुरूआती आधे घंटे में बाजार नीचे आने लगा लेकिन फिर से संभल गया है। फिलहाल सेंसेक्स 120 अंकों की तेजी के साथ 58110 पर कारोबार कर रहा है (Stock Market Update 23 March 2022) और निफ्टी 32 अंकों की तेजी के साथ 17345 पर है।

ज्यादातर सेक्टर में हरियाली

Stcok Market Update 23 March 2022

बाजार में आज ज्यादातर सेक्टर में हरियाली नजर खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी है। निफ्टी पर दोनों इंडेक्स 1 फीसदी के करीब मजबूत हुए हैं। आटो, आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूत हुए हैं। (Stock Market Update 23 March 2022) मेटल और रियल्टी इंडेक्स में भी 1.3 फीसदी और 1 फीसदी के करीब बढ़त है।

आज के टॉप गेनर्स में DR REDDY, BAJ FINANCE, SBIN, INDUSIND BANK, HDFC BANKऔर AXIS BANK शामिल हैं। (Stock Market Update 23 March 2022) वहीं आज पेटीएम के शेयर ने शुरूआती कारोबार में 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

चारों इंडेक्सों में तेजी

बुधवार को निफ्टी के 4 प्रमुख इंडेक्स मिडकैप, नेक्स्ट 50, बैंक और फाइनेंशियल बढ़त में रहे। इसके 50 में से केवल 45 शेयर तेजी में और बाकी 5 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉक्टर रेड्डी, रइक लाइफ, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया रहे।

Also Read : भ्रष्टाचार के मामले में मेरा कोई सगा नही, दोषी नहीं बख्शा जाएगा

SHARE