Stock Market Update 22 March 2022 शेयर बाजार लाल निशान पर, सेंसेक्स 571 अंक टुटा

0
441
Stock Market Update 22 March 2022

Stock Market Update 22 March 2022 शेयर बाजार लाल निशान पर, सेंसेक्स 571 अंक टुटा

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Stock Market Update 22 March 2022 : उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार आज हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 181 अंकों की गिरावट के साथ 57,110 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55 अंक टूटकर 17,060 पर कारोबार कर रहा है।

ये शेयर रहे गेनर्स

इससे पहले सेंसेक्स आज 135.42 अंक यानि 0.24 फीसदी लुढ़ककर 57157 के स्तर पर ख्रुला था। सेंसेक्स के शेयर में टाटा स्टील, TCS, टेक महिंद्रा टॉप पर रहे। वहीं HUL, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स पीछे रह गए। निफ्टी पर ONGC, (Stock Market Update 22 March 2022)  हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, विप्रो और कोल इंडिया गेनर्स रहे। आज बाजार खुलते साथ ही 1000 से ज्यादा शेयरों में तेजी आ गई है।

बता दें कि सोमवार को शेयर बाजार की शुरूआत हरे निशान पर हुई थी लेकिन शुरूआती आधे घंटे में ही इसमें गिरावट शुरू हो गई थी। बॉम्बे स्टॉक (Stock Market Update 22 March 2022) एक्सचेंज का सेंसेक्स 571 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,2912 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक भी 169 अंक की गिरावट लेते हुए 17,118 के स्तर पर बंद हुआ था।

Also Read: BGMI Redeem Code Today 21 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE