Stock Market Update 11 April 2022 शेयर बाजार में बिकवाली , जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी का हाल

0
759
Stock Market Update 11 April 2022
Stock Market Update 11 April 2022

Stock Market Update 11 April 2022 शेयर बाजार में बिकवाली , जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी का हाल

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Stock Market Update 11 April 2022 : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की कमजोर शुरूआत हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 114 अंकों की गिरावट के साथ 59,333 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक गिरकर 17,740 पर खुला। खुलते साथ बाजार में भारी बिकवाली आ गई।

सबसे ज्यादा गिरावट आज बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में देखने को मिली है। इसके उल्ट मीडिया, मेटल और फार्मा स्टॉक्स में बढ़त है। फिलहाल सेंसेक्स (Sensex) 350 अंकों की गिरावट के साथ 59073 के मजबूत सपोर्ट पर टिका हुआ है। वहीं निफ्टी 98 अंक गिरकर 17685 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के ये शेयर गिरावट में

Stock Market Update 11 April 2022
Stock Market Update 11 April 2022

Sensex में NTPC, पावर ग्रिड, SBIN, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक और  Airtel के शेयर्स में तेजी है। जबकि HCL टेक, Wipro, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ रेड्डी, बजाज फाइनेंस के Stock में गिरावट देखा जा रही है।

शुक्रवार को बढ़त में बंद हुआ था बाजार

Stock Market Update 11 April 2022
Stock Market Update 11 April 2022

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 412 अंक उछलकर 59,447 पर और निफ्टी में 144 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार से पहले 3 दिन बाजार में गिरावट रही थी लेकिन शुक्रवार को आरबीआई की मोद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट पहले की तरह बरकरार रखने के बाद बाजार में खरीदारी देखने को मिली थी।

वहीं अमेरिकी बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड रहा था। Dow Jones में 138 अंकों की तेजी रही और यह 34721 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.27 फीसदी गिरावट रही और यह 4488.28 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Nasdaq Composite 1.34 फीसदी टूटकर 13711 के स्तर पर बंद हुआ था।

Also Read : दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस वाले ये टॉप सबसे शानदार स्मार्टफोन , जानिए
SHARE