BSE का सेंसेक्स फिसलकर 57,166 पर हुआ बंद Stock Market Closing 18 April 2022

0
1708
Stock Market Closing 18 April 2022
Stock Market Closing 18 April 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Stock Market Closing 18 April 2022: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में भरी गिरावट देखने को मिली है। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1172 अंक की गिरावट के साथ 57,166 बंद हुआ और इसी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 302 पॉइंट की गिरावट के साथ 17,173.65 बंद हुआ।

निवेशकों को लगभग 4 लाख करोड़ रुपये तक का घाटा हुआ , क्योंकि आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट आई। सेंसेक्स 1000 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,338 पर, जबकि निफ्टी 292 अंक फिसलकर 17,183 पर खुला था। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विस और मीडिया के शेयर्स में रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 बढ़त में 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 10 ही सकारात्मक में बंद हुए। एनटीपीसी 6.11 प्रतिशत बढ़कर 163.30 रुपये पर पहुंच गया। टाटा स्टील 1.51 फीसदी उछलकर 1339.20 रुपये पर पहुंच गया।

मारुति सुजुकी 1.37 प्रतिशत बढ़कर 7574.55 रुपये पर पहुंच गई। टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के प्रमुख लाभार्थियों में से थे।

11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 3 में बढ़त में

निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 3 में बढ़त और 8 में गिरावट रही। इसमें मेटल इंडेक्स FMCG,और ऑटो में बढ़त रही। वहीं रियल्टी, फार्मा, आईटी, मीडिया, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर में आईटी, PSU बैंक और मीडिया शामिल हैं।

Stock Market Closing 18 April 2022

Also Read : टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस साल बने जो इंडियन्स की पंसद
SHARE