Stock Market 1 April 2022 शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स में 242 अंकों की तेजी

0
411
Stock Market 1 April 2022

Stock Market 1 April 2022 शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स में 242 अंकों की तेजी

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Stock Market 1 April 2022 : हफते के आखरी दिन शेयर बाजार में तेजी , शुरूआती कारोबार में ही दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में आ गए। काफी सारे सेक्टर्स में आज खरीदारी देखी जा रही है।

फिलहाल 10 बजकर 20 मिनट तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 242 अंकों की बढ़त के साथ 58,811 पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 74 अंकों की बढ़त के साथ 17,540 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सेंसेक्स आज 22 अंकों की गिरावट के साथ 58,546 पर खुला था।

आज बैक और फाइनेंशियल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। रियल्टी और मेटल इंडेक्स भी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। आज के टॉप गेनर्स में NTPC, POWERGRID, TATASTEEL KOTAKBANK, M&M, HDFCBANK और BHARTI Airtel शामिल हैं।

आईटी और आटो शेयरों में गिरावट

वहीं आईटी और आटो शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स में आधे फीसदी की गिरावट है जबकि वहीं आटो इंडेक्स में भी करीब 0.30 फीसदी की गिरावट है। फार्मा इंडेक्स भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है।

Also Read :  कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 250 रुपये की बढ़ोतरी, आज से 2,253 रुपये होंगे खर्च 

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE