Shivraj government will give Rs 100 crore to five lakh farmers: शिवराज सरकार पांच लाख किसानों को देगी 100 करोड़ रुपए

0
197

कृषि कानून के खिलाफ किसान सड़क पर अपना आंदोलन कर रहे हैं। लगातार आठवें दिन भी आंदोलन जारी है। इस बीच केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत भी जारी है। हालांकि सरकार और किसानों केबीच अब तक चार चरणों की बातचीत जो चुकी है लेकिन बातचीत अब तक बेनतीजा ही रही है। कोई भी हल अभी तक नहीं निकल पाया है। इसी बीच मध्यप्रदेश के भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पांच लाख किसानोंके लिए एलान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पांच लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ देने का एलान किया। यह जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी। इससे लगभग 80 लाख किसान लाभान्वित होंगे। किसानों के कल्याण के लिए जो कदम उठाने चाहिए, वो हमारी सरकार लगातार उठा रही है। हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

SHARE