Riya Chakraborty reaches Supreme Court, demands to shift case filed in Bihar to Mumbai: रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट, बिहार में दर्ज केस को मुंबई शिफ्ट करने की मांग

0
302

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके खिलाफ रिया चक्रवर्ती आज सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सुप्रीम कोर्ट मे रिया चक्रवर्तीने याचिका दायर की है कि बिहार में चल रही केस की जांच को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। सुशांत के पिता नेरिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराईहै। उन्होंने रिया के खिलाफ शिकायत बिहार में की है जिसे लेकर रिया चक्रवर्तीनेमामले की जांच को मुंबई शिफ्ट करने की मांग की है। सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया’।

SHARE