फेस्टिव सीजन में रिलायंस ज्वेल्स का महालया कलेक्शन लॉन्च

0
715
Reliance Jewels Mahalaya Collection Launched
Reliance Jewels Mahalaya Collection Launched

आज समाज डिजिटल, मुंबई:
रिलायंस ज्वेल्स भारत में आभूषणों के अग्रणी ब्रांडों में से एक है, जिसे विभिन्न कला एवं संस्कृतियों, परंपराओं और मान्यताओं से प्रेरित अपने अलग-अलग तरह के ज्वेलरी कलेक्शन के लिए जाना जाता है, और इस ब्रांड के आभूषण सही मायने में भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को दर्शाते हैं। ओडिशा से प्रेरित उत्कल कलेक्शन से लेकर बनारस से प्रेरित काश्यम और कच्छ से प्रेरित रणकार कलेक्शन तक, रिलायंस ज्वेल्स ने विभिन्न प्रकार के अपने आभूषणों के डिजाइनों के जरिए भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को सामने लाना जारी रखा है।

सुंदरता की चरम सीमा है महालया नाम

Reliance Jewels Mahalaya Collection Launched
Reliance Jewels Mahalaya Collection Launched

इस बार त्योहारों के अवसर पर, रिलायंस ज्वेल्स ने सोने और हीरे के आभूषणों के एक शानदार कलेक्शन “महालया” को लॉन्च किया है। यह कलेक्शन महाराष्ट्र के वैभव और यहाँ की शोभा से प्रेरित है, जिसे आने वाले पावन व पुनीत त्योहारों के उपलक्ष्य में बाजार में उतारा गया है। महालया नाम महानता और सुंदरता की चरम सीमा का प्रतीक है, जिसमें महा का मतलब महान और आलय का मतलब सौंदर्य है, जो महाराष्ट्र में जीवन के लगभग सभी पहलुओं में पाया जाता है।

ये स्टार आएंगे नजर

Reliance Jewels Mahalaya Collection Launched
Reliance Jewels Mahalaya Collection Launched

इस कलेक्शन को सिर्फ आमंत्रण पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ लॉन्च किया गया, जिसमें रिलायंस ज्वेल्स ने शोस्टॉपर जेनेलिया देशमुख के साथ एक एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शो की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों को रिलायंस ज्वेल्स की ओर से पेश किए गए बिल्कुल नए महालया कलेक्शन को बेहद करीब से देखने और अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। जेनेलिया इस कार्यक्रम में रॉयल रेगेलिया से प्रेरित महालया कलेक्शन के बेमिसाल नेकलेस में बेहद ख़ूबसूरत नज़र आ रही थीं, और यह कलेक्शन सही मायने में शाही दरबार और राज-तिलक की यादों को ताजा करने के लिए तैयार किए गए बेहद खूबसूरत डिजाइनों का खजाना है।

समृद्ध विरासत है महराष्ट्र की

महाराष्ट्र में ऐसे कई पहलू हैं जो इस क्षेत्र की शोभा और वैभव को समेटे हुए हैं, जो यहाँ जीवन के लगभग सभी पहलुओं में और उनकी समृद्ध विरासत में दिखाई देता है। रिलायंस ज्वेल्स का महालया कलेक्शन भी पैठनी की जगमगाती बुनाई से लेकर वर्ली के आकर्षक दृश्यों तक, तथा पहाड़ियों एवं घाटियों को कुदरती खूबसूरती से लेकर रॉयल रेगेलिया के रूप में भव्य किलों एवं महलों से प्रेरित है। ग्राहक विभिन्न प्रकार के जटिल डिजाइनों और बेहद कलात्मक रूप से तैयार किए गए आभूषणों में से अपने पसंदीदा आभूषण चुन सकते हैं, जो इन सभी चीजों की प्रेरणा को समाहित करते हैं। हालांकि कंपनी के डिज़ाइनर अलग-अलग क्षेत्रों से प्रेरणा लेते हैं, लेकिन आखिरकार ज्वेलरी कलेक्शन को प्रत्येक भारतीय महिला की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है।

ये भी पढ़ें: प्रेम व भाईचारा समाज को जोड़ने का कार्य करता है: विजय जैन

ये भी पढ़ें: किसानों ने सचिवालय के बाहर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें: निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

 Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE