Rahul’s career is over, now he is finishing Congress- BJP: राहुल का करियर खत्म हो चुका, अब वह कांग्रेस खत्म कर रहे हैं- भाजपा

0
218

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केद्र सरकार पर सरकार पर उसकी गलत नीतियों के निशाना साधते रहते हैं। ट्वीटर के माध्यम सेवीडियो के माध्यम सेवह सरकार की आर्थिक नीतियों और विदेश नीति पर हमला करते रहे हैं। भाजपा की ओर से आज राहुल गांधी पर पलटवार किया गया। राहुल पर बार-बार ‘झूठ बोलने और सेना का’ अपमान करने का आरोप लगाया। सोमवार को कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान चीन ने भारत की 43,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा जमाया। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितने झूठ बोले लेकिन उनके परिवार पर लगा कलंक कभी नहीं मिट सकता। इसलिए, चीन और पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली पार्टी उसे कोई नसीहत न दे। राहुल गांधी ने ट्वीटर पर सोमवार को वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने यह कहा कि वह बिना अपने राजनीतक करिय की परवारह किए सच बोलते रहेंगे। चीन नेभारत की जमीन पर कब्जा किया है। यह सही है उन्होंने दावा किया कि मैंने सेटेलाइट तस्वीरें देखीं है। पूर्व सैन्य अधिकारियों से बात की है। लेकिन सरकार पीएमने इस बात से इनकार किया है। जिस पर पलटवार करते हुए भाजपा केनेता ने कहा कि उनका करियर बहुत पहले खत्म हो चुका है, अब कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा, ”राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलकर भारत की सेना का अपमान कर रहे हैं। डोकलाम के बाद, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद, हर बार सेना ने अपने पराक्रम से भारत को विजय दिलाई।”उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सेना का अपमान करते हैं और सेना का मनोबल गिराते हैं। उन्होंने कहा, ”फिर एक बार हमारे 20 जवानों ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनी जान दे दी। इन कुर्बानियों का राहुल गांधी बार-बार अपमान करने का साहस कर रहे हैं।’राव नेयह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन काल में चीन ने 43,000 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा किया, आप में थोड़ी भी शर्म बची है तो भारत की भूमि सरेंडर करने के लिए आपकी पार्टी के अध्यक्ष, आपके नेतृत्व को देश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।’यह भी कहा कि ”ये आपके परिवार का इतिहास है। आप जितने भी झूठ बोलेंगे आपके परिवार पर जो कलंक है, वो नहीं मिट सकता। इसलिए चीन के सामने, पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली पार्टी हमें कोई नसीहत न दे।” उन्होंने कहा कि भारत की सार्वभौमिकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है।

SHARE