Rahul Gandhi Karnataka Visit कर्नाटक को विकास के रास्ते पर लाएंगे वापस 

0
282
Rahul Gandhi Karnataka Visit

Rahul Gandhi Karnataka Visit कर्नाटक को विकास के रास्ते पर लाएंगे वापस 

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Rahul Gandhi Karnataka Visit कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कर्नाटक में हमेशा पार्टी की भावना रही है। यह कांग्रेस की स्वाभाविक स्थिति है। हमारे मन में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हमें 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा, हम कर्नाटक को विकास के रास्ते पर वापस लाएंगे।

राहुल कल दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे थे। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और राहुल ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने कल श्री सिद्धगंगा मठ से अपने दौरे की शुरुआत की थी। (Rahul Gandhi Karnataka Visit) यहां पहुंचकर उन्होंने तुमकुर में स्थित सिद्धगंगा मठ में पूजा अर्चना की।

हिजाब विवाद पर सियासी सरगर्मी के बीच दौरा अहम

हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक में सियासी सरगर्मी है और इस बीच राहुल गांधी का यह अहम है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हाल ही में कांग्रेस की करारी हार हुई है। ऐसे में अगले साल मई में कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। (Rahul Gandhi Karnataka Visit) पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 78 सीटें हासिल की थीं।

Also Read : कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 250 रुपये की बढ़ोतरी, आज से 2,253 रुपये होंगे खर्च 

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE