Pushpam Priya Chaudhary accused of EVM hack: पुष्पम प्रिया चौधरी ने लगाया ईवीएम हैक होने का आरोप

0
357

बिहार की मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरीं थी लेकिन फिलहाल वह दोनों ही सीटों से पीछे चलरहीं हैं। जिसका ठीकरा उन्होंने ईवीएम मशीन पर फोड़ा है। उन्होंने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी के वोट भाजपा को ट्रांसफर हुए हैं। बता दें कि पुष्पम प्रिया प्लुरल्स पार्टी की संस्थापक हैं। वह बिस्‍फी और बांकीपुर विधानसभा की दोनों सीटों से पीछे चल रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर ईवीएम केहैक होने की बात कही। उन्होंने लिखा कि बिहार में ईवीएम हैक हो गई है और प्लूरल्स पार्टी के वोट को भाजपा ने अपने पक्ष में कर लिया। बिस्फी में जहां मुख्य मुकाबला राजद के फैयाज अहमद और भाजपा के हरीभूषण ठाकुर के बीच बताया जा रहा है। वहीं बांकीपुर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के लव सिन्हा और भाजपा के नितिन नवीन के बीच है। बिस्फी विधानसभा सीट पर पहला राउंड में पुष्पम प्रिया को केवल 15 वोट मिले हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट पर भी पहला राउंड में पुष्पम प्रिया को यहां केवल 121 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के नीतिन नवीन को 2385 और दूसरे स्थान पर चल रहे कांग्रेस के लव सिन्हा को 1097 वोट मिले। बता दें कि खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी बिस्‍फी और बांकीपुर विधानसभा सीटों से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगी। शुरूआती रुझानों में वह काफी पिछड़ती नजर आ रही हैं। पुष्पम प्रिया ने एक साल पहले हिंदी-अंग्रेजी के तमाम बड़े अखबारों के पहले पन्ने पर फुल पेज विज्ञापन दिया था और इसमें उन्होंने खुद को बिहार के सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था। बता दें पुष्पम प्रिया जदयू के एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं

SHARE