Petrol Diesel Update 26 March 2022 पेट्रोल डीज़ल के दाम में आज फिर बढ़ोतरी, जानिए आज के रेट्स

0
359
Petrol Diesel Update 26 March 2022
Petrol Diesel Update 26 March 2022

Petrol Diesel Update 26 March 2022 : पेट्रोल डीज़ल के दाम में आज फिर बढ़ोतरी, जानिए आज के रेट्स

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Petrol Diesel Update 26 March 2022 : 22 मार्च से पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा होना शुरू हुआ और आज 26 मार्च को मात्र 5 दिन में 4 बार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हुई है जबकि एक दिन सीएनजी और पीएनजी के रेट बढ़े थे। आज शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे बढ़ा दिए हैं। इसके बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 98.61 रुपए/लीटर और डीजल 89.87 रुपए/लीटर मिल रहा है। इससे पहले, 22, 23 और 25 मार्च को 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है।

वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने वाला है और इस जाते जाते ये महंगाई थोप कर जा रहा है। 22 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम भी 50 रुपए बढ़ गए थे। इससे पहले दूध, मैगी और अन्य कई चीजों के दामों में भी कुछ दिन पहले ही इजाफा हुआ है।

 हाल ही में रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा था कि भारत के बड़ी फ्यूल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL को नवंबर से मार्च तक लगभग 2.25 अरब डॉलर यानि कि 19 हजार करोड़ रुपए के रेवेन्यू का नुकसान हुआ है। उम्मीद हैं कि सरकार रिफाइनर को नुकसान से बचाने के लिए कीमतें बढ़ाने की अनुमति देगी। (Petrol Diesel Update 26 March 2022) पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने पर मूडीज ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि पेट्रोल-डीजल के दाम एक ही बार में तेजी से न बढ़ाकर धीरे-धीरे बढ़ाए जाएंगे।

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं कीमतें

जानना जरूरी है कि तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क इंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के Petrol Diesel Update 26 March 2022)  आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन आॅयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम

आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE