Petrol Diesel Price Today 23 March 2022 पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल , जानिए आज के रेट्स

0
322
Petrol Diesel Price Today 23 March 2022

Petrol Diesel Price Today 23 March 2022 : पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल , जानिए आज के रेट्स

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price Today 23 March 2022 :  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 22 मार्च को बदली और आज लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोली और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। तेल कंपनियों की ओर से आज बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ा दिए।

वहीं महानगर मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए। तेल की कीमतों में उछाल के बाद अंडमान और निकोबार के पोट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिलेगा। (Petrol Diesel Price Today 23 March 2022) महाराष्ट्र में पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।

चुनाव से पहले 4 नवंबर से कीमतें स्थिर थीं

Petrol Diesel Price Today 23 March 2022

दर संशोधन में रिकॉर्ड 137 दिन का अंतराल 22 मार्च को दरों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ समाप्त हुआ। उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले 4 नवंबर से कीमतें स्थिर थीं – एक ऐसी अवधि के दौरान कच्चे माल (कच्चे तेल) की कीमत 30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल बढ़ गई थी।

तेल कंपनियां अब घाटे की भरपाई कर रही हैं। क्रिसिल रिसर्च के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्धि को पूरी तरह से (Petrol Diesel Price Today 23 March 2022) पारित करने के लिए 15-20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है। भारत अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है।

हर दिन जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत हर प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। उसके बाद इंडियन ऑयल, (Petrol Diesel Price Today 23 March 2022) भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने अपने पंपों पर आज के भाव से मिलने वाले पेट्रोल डीजल के रेट्स तय करती हैं।

Also Read : भ्रष्टाचार के मामले में मेरा कोई सगा नही, दोषी नहीं बख्शा जाएगा

SHARE