NSE BSE Update 7 March 2022 शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा

0
684
NSE BSE Update 7 March 2022

NSE BSE Update 7 March 2022 शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा

आज समाज डिजिटल, मुंबई

NSE BSE Update 7 March 2022 : रूस के बढ़ते हमले से शेयर बाज़ार में भारी गिरावट, इसी कारण आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 1760 अंक टूटकर 52,550 तक आ गया है। (NSE BSE Update 7 March 2022) वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 500 अंकों की फिसलन के साथ 16750 के लेवल पर आ गया है।

बाजार में चौतरफा बिकवाली

NSE BSE Update 7 March 2022

आज बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। लार्जकैप से मिडकैप हर जगह दबाव नजर आ रहा है। इससे पहले सेंसेक्स आज 1,160 अंक नीचे 53,172 पर खुला था और नेगेटिव ग्लोबल सेंटीमेंट्स के कारण खुलते साथ ही बाजार ओंधे मुहं गिरने लगा।

आज निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। वहीं आटो इंडेक्स में 4 फीसदी गिरावट है। सिर्फ मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में दिख रहा है। आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में नजर आ रहे हैं। (NSE BSE Update 7 March 2022) आज सेंसेक्स 30 के 29 शेयर कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं।

शुक्रवार का हल

गौरतलब है कि इससे पहले शेयर बाजार में शुक्रवार को भी भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 366 अंक गिरकर 55,102 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंक टूटकर 16,498 पर बंद हुआ था।

Also Read: पशुपालक पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उठाये लाभ : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE