NSE BSE Closing 21 March 2022 निफ्टी 169 अंक टूटकर 17,117 पर बंद

0
312
NSE BSE Closing 21 March 2022

NSE BSE Closing 21 March 2022 निफ्टी 169 अंक टूटकर 17,117 पर बंद

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

NSE BSE Closing 21 March 2022  शेयर बाजार में चल रही तेजी आज हफ्ते के पहले ही दिन थम गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 571 अंक गिरकर 57,292 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169 अंक टूटकर 17,117 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स आज आज 165 अंक ऊपर 58,028 पर खुला था। दिन में इसने 58,117 का ऊपरी और 57,229 का निचला स्तर बनाया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,329 पर खुला था। इसने 17,353 का ऊपरी और 17,096 का निचला स्तर बनाया।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट

आज सेंसेक्स के 30 में से केवल 5 शेयर्स बढ़त में रहे हैं जबकि बाकी 25 गिरावट में रहे। बढ़ने वालों में HDFC Bank, सन फार्मा, टाइटन और NTPC रहे। वहीं गिरने वाले मुख्य शेयरों में पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर 2-2% से ज्यादा गिरे। इनके अलावा HCL टेक, SBI, एयरटेल, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, TCS, बजाज फिनसर्व, ICICI Bank और डॉ. रेड्डी के शेयरों में भी गिरावट आई है।

निफ्टी के 50 में से 40 लाल निशान पर

निफ्टी के भी 50 में से 40 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। गिरने वालों में मुख्य रूप से ब्रिटानिया, ग्रासिम, टाटा कंज्यूमर और SBI लाइफ रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में कोल इंडिया, हिंडालको, UPL, ONGC और HDFC Bank रहे। बता दें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को शेयर बाजार में भारी तेजी रही।

Also Read : April Fool Day Messages for Lover

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE