More than 25 thousand corona cases on second day in Maharashtra: महाराष्ट्र मेंदूसरे दिन भी 25 हजार से ज्यादा कोरोना केस

0
221

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति भयावह होती जा रही है। दूसरे दिन भी महाराष्ट्र में25 हजार से अधिक कोरोना केस सामने आए हैं। इसी के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। शुक्रवार को राज्य में 25,681 नए कोरोना मरीज सामने आए। बीते चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में 70 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दिन पहले 58 लोगों ने जान गंवाई थी। आज लगातार दूसरा दिन था कि राज्य में25 हजार से अधिक केसों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24 लाख 22 हजार 21 हो गई है। जबकि कोरोना को मात देकर 14,400 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। यहां अब तक कुल 53,208 लोगों की मौत हो चुकी है तो राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 1,77,560 है। महाराष्ट्र में दिन ब दिन कोरोना अपनी रफ्तार बढ़ती जा रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते24 घंटे में यहां 3062 लोग संक्रमित हुए हैं और यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,55,897 हो गई है। इस दौरान यहां 10 लोगों मौत हुई है। अब तक यहां 11,565 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 20,140 एक्टिव केस हैं।

SHARE