Union Budget 2023 : 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, 2 भागों में होगा पेश, जानिए क्या होगा खास

0
379
Union Budget 2023

आज समाज डिजिटल, Union Budget 2023 : संसद का बजट सत्र (Budget Session) इस बार में भी 31 दिसंबर 2023 से शुरू होगा जोकि 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा। क्योंकि इस बार का बजट केंद्र सरकार (Central Government) का चुनाव से पहले का आखिरी बजट है, इसलिए यह बजट काफी खास रह सकता है। इस बार आम जनता से लेकर किसानों समेत सभी लोगों को बजट से बहुत उम्मीदें हैं। इस साल सत्र की शुरुआत में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू संबोधित करेंगी।

जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister) देश के बजट को पेश करने जा रही है। बजट से ठीक 2 दिन पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इस बार का बजट सरकार दो भागों में बांटने जा रही है। इसका पहला भाग 10 फरवरी से शुरू होकर 2023 तक चलेगा और एक ब्रेक के बाद दूसरा भाग 6 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक होगा। 

बजट से पहले होगी बजट पर चर्चा

बजट सत्र से पहले दोनों सदनों में राष्ट्रपति संबोधन पर धन्यबाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद में केंद्रीय बजट पर भी चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री सीतारमण बजट चर्चा पर भी बातचीत करेंगी।

ये भी पढ़ें : 2023 में दुनिया बंटेगी 2 ग्रुपों में, होगा विनाशकारी युद्ध, आसमान से बरसेगी आग, जानिए नास्त्रेदमस की 2023 को लेकर की गई भविष्यवाणियों के बारे में

ये भी पढ़ें : चोरी हुआ मोबाइल कैसे खोजें, कम्प्यूटर और दोस्त के मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं ट्रैक

ये भी पढ़ें : नये साल पर काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका, 10 की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE