Khan bribery case: Former IAS Ashok Singhvi surrenders: खान घूसकांड- पूर्व आईएएस अशोक सिंघवी ने किया सरेंडर

0
358

जयपुर। पूर्व आईएएस अधिकारी ने लंबेसमय के बाद विशेष अदालत के सामने सरेंडर किया। अशोक सिंघवी करीब डेढ़ साल से फरार थे। यह अधिकारी जनवरी 2019 सेफरार था और इस पर घूसकांड का आरोप है। ईडी मामलों की विशेष अदालत में सरेंडर किया। सिंघवी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और ईडी के मामलों में फरार चल रहे थे। सरेंडर के बाद जज अरुण कुमार अग्रवाल प्रथम ने उन्हें 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सिंघवी के जमानत प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई होगी। बता दें कि सितंबर 2015 मेंखान विभाग में चल रहे महाघूस कांड का खुलासा हुआ था। चित्तौड़गढ़ में बंद पड़ी 6 खानों को चालू करने की एवज में 22 करोड़ की डील हुई थी जिसकी पोल खुल गई थी। इस पर ईडी कोर्ट ने जनवरी 2019 को प्रसंज्ञान लेते हुए सभी आरोपियो को गिरफ्तारी वारंट से तलब किया था। आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में आठ आरोपी है। पांच ने पहले ही ईडी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, वहीं मामले में अभी भी राशिद शेख और तमन्ना बेगम फरार चल रहे हैं।