दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया चीनी सामान बहिष्कार करने का ऐलान

0
227
Kejriwal Boycott Chinese Goods

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली (Kejriwal Boycott Chinese Goods) : 9 दिसम्बर को तवांग में हुई भारत और चीनी सैनिकों की झड़प में भारतीय सैनिकों ने चीन को अच्छा मजा चखाया। हालांकि चीन की ओर से बार बार होने वाली ऐसी घटनाओं से देश में चीन के खिलाफ गुस्सा है। सड़क से संसद तक चीनी सैनिकों की हिमाकत का व भारतीय सेना की बहादुरी का चर्चा है। संसद में

जहां कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने सरकार से इसपर रुख स्पष्ट करने की बात कही तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री सहित पूरी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार तवांग विवाद पर संसद में बोलने नहीं दे रही। इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक ने झड़प पर दुख जताते हुए कहा था कि चीनी सैनिक हमेशा से अपने नाकाप इरादों के चलते भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते हैं जिसे बहादुर भारतीय सेना नाकाम कर देती है।

दोगुनी कीमत पर खरीदेंगे सामान (Kejriwal Boycott Chinese Goods)

ताजा बयान में अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Announcement) ने कहा कि उनकी सरकार चीन में बने सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करेगी। केजरीवाल ने कहा कि बेशक हमें भारतीय सामान चीन के सामान की अपेक्षा महंगी दरों पर मिलेगा लेकिन हम चीन के सामान का बहिष्कार करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमें हमारे वीर जवानों पर गर्व है और वे भगवान से प्रार्थना करेंगे कि सभी घायल जवान जल्द स्वस्थ हों।

9 दिसंबर को हुई थी झड़प

ज्ञात रहे कि एलएसी के पास चीन लगातार भारतीय सेना को उकसाता रहता है। चीनी सेना सीमा पर विवादित क्षेत्रों पर लगातार घुसपैठ करती रहती है। ऐसी ही एक घुसपैठ की कोशिश चीनी सेना द्वारा 9 दिसंबर सुबह के समय की गई। रिपोर्ट के अनुसार काफी संख्या में चीनी सैनिकों ने भारतीय चौकियों की तरफ घुसपैठ का प्रयास किया। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

इस झड़प के दौरान कई चीनी सैनिक घायल हुए। इस दौरान कुछ भारतीय सैनिकों को भी चोट आई। संसद में इस बारे में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झड़प की घटना को स्वीकारते हुए कहा था कि भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस के साथ चीनी सैनिकों को वापस जाने पर विवश किया। उन्होंने बताया था कि कुछ भारतीय सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें – Transgender Judge Joyita Mondal : ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों व विकास के लिए आरक्षण जरूरी

यह भी पढ़ें – देश को सुपर पावर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के ‘पंच प्रण’ पूरे करने जरूरी : राजनाथ

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE