Japanese Prime Minister Shinzo Abe also postponed visit to India: जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी टाली भारत यात्रा

0
269

एजेंसी,नई दिल्ली। सदन में नागरिकता संशोधन बिल पास कर दिया गया। इस बिल ने पूर्वोत्तर के राज्यों में अशांति और आक्रोश फैल गया था। लोग सड़क पर आ गए थे। इस विधेयक का जमकर विरोध हो रहा था। असम, मेघालय, शिलांग में आगजनी हो रही थी। इस बीच में बांग्लादेश के विदेश मंत्री को भारत का दौरा करना था। बांग्लादेश के विदेशमंत्री ने अपना तीन दिवसीय भारत दौरा स्थगित कर दिया था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच 15-16 दिसंबर को होने वाली शिखर बैठक टाल दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आबे की प्रस्तावित भारत यात्रा के संदर्भ में दोनों देशों ने इस शिखर बैठक को टाल दिया है और यह निकट भविष्य में आपसी सहमति से तय की जाएगी। गौरतलब है कि असम में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर स्थति उग्र हो गई थी। नार्थ इस्ट के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं जिसके बाद वहां कर्फ्यू लगाना पड़ा था। वहां की स्थति को देखते हुए दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक के स्थान में कोई परिवर्तन किया जाएगा तो उन्होंने बताया कि अभी इस चरण में कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती है। दोनों नेताओं का मणिपुर के विष्णुपुर शहर में इंडिया पीस मेमोरियल पर जाकर उन जापानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए थे।

SHARE