बेहतरीन सेंसर और वायर गाइडेड टॉरपीडो से लैस INS वागीर नौसेना में शामिल, जानिए इसकी खासियतें

0
216
INS Vagir In India Navy

आज समाज डिजिटल, INS Vagir In India Navy : कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों की पांचवीं पनडुब्बी ‘आईएनएस वागीर’ को आज भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। इससे समुद्र में नौसेना और ज्यादा ताकतवर होगी। नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में इसे नौसेना में शामिल किया गया।

नौसेना के अनुसार यह पनडुब्बी भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ावा देने का काम करेगी और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी। यह खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) पर काम करती है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित INS Vagir को नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में कमीशन किया गया है। ‘वागीर’ का अर्थ सैंड शार्क है। यानि कि किसी को भनक दिए बिना यह पूरी निडरता से काम करती है। 

भारतीय नौसेना के अनुसार, पनडुब्बी दुश्मन को रोकने की भारतीय नौसेना की क्षमता में इजाफा करके भारत के समुद्री हितों को आगे बढ़ाएगी। यह संकट के समय में निर्णायक वार करने के लिए खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) अभियान के संचालन में भी मददगार साबित होगी।

आईएनएस वागीर की खासियतें (Features of INS Vagir)

  • कलवरी क्लास की पांचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ को फ्रांस की मेसर्स नेवल ग्रुप की मदद से भारत में ही बनाया गया है।
  • ‘वागीर’ का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉक में बनाया गया है।
  • आधुनिक तकनीकी से स्वदेश में ही बनी यह पनडुब्बी रक्षाक्षेत्र में आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की तरफ बढ़ते कदमों का परिचायक है।
  • नौसेना प्रमुख आर. हरिकुमार द्वारा पनडुब्बी को नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने पर इसे ‘INS वागीर’ के नाम से जाना जाएगा।
  • दुनिया के बेहतरीन सेंसर से लैस, इसके हथियार पैकेज में पर्याप्त वायर गाइडेड टॉरपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो दुश्मन के बड़े बेड़े तक को मात दे सकती है।
  • यह दुश्मन के बड़े बेड़े को बेअसर कर सकती हैं। 
  • पनडुब्बी में विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो को पानी में उतारने की क्षमता है, जबकि इसके शक्तिशाली डीज़ल इंजन ‘बैटरी’ को काफी जल्दी चार्ज कर सकते हैं। 
  • आत्मरक्षा के लिए इसमें अत्याधुनिक ‘टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम’ लगाया गया है। 
  • ‘आईएनएस वागीर’ को हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी के बीच भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  US Airstrike In Somalia: सोमालिया में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में अल शबाब के 30 लड़ाके ढेर

ये भी पढ़ें : Kerala High Court: किसी महिला या लड़की को उसकी सहमति के बिना छूना गलत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE