Gold Silver Price Update 28 March 2022 सोना चांदी की कीमतों में आयी भारी गिरवाट, जानिए आज के रेट्स

0
550
Gold-Silver Price Update

Gold Silver Price Update 28 March 2022 सोना चांदी की कीमतों में आयी भारी गिरवाट, जानिए आज के रेट्स

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Gold Silver Price Update 28 March 2022 : यदि आप सोने और चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास बहुत अच्छा मौका है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी कमी आई है। MCX पर आज सोने की कीमत 0.30 फीसदी गिरकर 51,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, वहीं चांदी के दाम में 0.58 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी का भाव फिसलकर 68,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। (Gold Silver Price Update 28 March 2022) जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

ऐसे चेक करें गोल्ड की शुद्धता

दरअअसल, आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE