Gold Silver Price Today 22 March 2022 सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज के रेट्स

0
326
Gold Silver Price Today 22 March 2022

Gold Silver Price Today 22 March 2022 सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज के रेट्स

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: 

Gold Silver Price Today 22 March 2022 सोने की कीमतों रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 22 मार्च को भी सोने की कीमतों में उछाल देखा गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 165 रुपये मंहगा हुआ है। इस उछाल के साथ सोना की कीमत (Gold price) आज सुबह 51820.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसके अलावा, चांदी की कीमतों (Silver price today) में भी तेजी दर्ज की गई है।

चांदी के दाम 461 रुपए बढ़े हैं। चांदी की कीमत 68810 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट 1 तोला सोने का भाव देश में 47,400 है, जो बीते दिन 47,300 था। (Gold Silver Price Today 22 March 2022)

यानि कि 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 47,550 बताई जा रही है जो कि बीते दिन 47,450 थी। 24 कैरेट सोना में एक तोले का भाव आज 51,700 रपये है। बीते दिन यह 51,600 रुपए पर था।

दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। लखनउ में आज एक किलो चांदी का रेट 68,300 है। जबकि बीते दिन ये 68,000 था। यानी चांदी के दाम में 300 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। (Gold Silver Price Today 22 March 2022) जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। (Gold Silver Price Today 22 March 2022)  हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read: BGMI Redeem Code Today 21 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE