सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, आज हुआ सस्ता Gold Rate Today

0
307
Gold Rate Today
Gold Rate Today

Gold Rate Today

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Gold Rate Today  : सोने की कीमत में आज फिर से आई गिरावट। सोने की कीमत 0.15 फीसदी कम होकर 51,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के दाम में 0.21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव आज बढ़कर 68,019 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

बता दें कि होली के त्योहार पर सोने चांदी कीमतों में इजाफा हुआ था लेकिन आज सोने की कीमत कुछ कम हुई है। बीते माह चांदी ने भी 74 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छुआ था। इसके बाद से अब तक 6000 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आ चुकी है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का दाम भी बढ़ गया है। कच्चे तेल का कीमत सोमवार को 110 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है।

8955664433 पर मिस्ड कॉल से पता करें दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

Gold Rate Today

READ ALSO : Corona Update Today कोविड-19 के 1,549 नए केस आए सामने

READ ALSO : April Fool Day Messages for Lover

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE