सर्राफा बाजार में फिर कम हुई सोने की कीमत

0
438

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
त्योहारी सीजन आने से पहले सोने के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे दिन सर्राफा बाजार में सोने के दाम कम हुए हैं। वीरवार को सोना 63 रुपए सस्ता होकर 47,224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया। लेकिन वायदा बाजार में सोने में उछाल आया है। इसके अलावा चांदी की बात की जाएं तो सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में 734 रुपए का उछाल आया है। चांदी की कीमत 63,691 रुपए प्रति किलोग्राम है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और रोज रिकार्ड बना रहा है। इसका असर सोने पर पड़ा है जिस कारण सोने की कीमतों में कमी आई है। हालांकि सोने के दामों में यह गिरावट कुछ समय के लिए है। साल के अंत तक सोने के भाव 50000 तक भी जा सकते हैं।

SHARE