GC Moormoo sworn in as CAG at Rashtrapati Bhavan: जी सी मूर्मू ने सीएजी के तौर राष्ट्रपति भवन में शपथ ली

0
439

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू नेराज्यपाल पद से इस्तीफा देकर शनिवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के पद की शपथ ली। उन्होंने यह शपथ राष्टÑपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सामने ली। मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह गुजरात कैडर के है। भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा। कैग एक संवैधानिक पद है जिसपर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों की लेखापरीक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कैग की लेखापरीक्षा रिपोर्टों को संसद और राज्य विधानसभाओं में पेश किया जाता है।