Four soldiers killed in avalanche near LoC in north Kashmir: उत्तर कश्मीर में एलओसी के पास हिमस्खलन में चार जवानों की मौत

0
188

एजेंसी,नई दिल्ली। धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। मौसम करवट ले रहा है जिसका खामिलयाजा सेना के जवानों को उठाना पड़ा। उत्तर कश्मीर में एलओसी के नजदीक हिमस्खलन हुआ जिसकी वजह से अब तक चार जवानों की मौत हो गई। हिमस्ख्लन की घटनाएं दो अलग-अलग स्थानों पर हुर्इंञ। अधिकारियों के अनुसार कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी, जिसमें कम से कम चार जवान फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को तीन जवानों का शव बरामद किया गया जबकि एक जवान को जिंदा बचाया गया।

एक दूसरी हिमस्ख्लन की घटना बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में हुई जहां पैदल गश्ती दल इसकी चपेट में आ गया। जिसमें दो जवान फंस गए।इनमें से एक को तो जिंदा बचा लिया गया लेकिन एक की मौत हो गई। कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में एलओसी के ईगल पोस्ट पर मंगलवार सुबह आए हिमस्खलन में सेना की दो जाट रेजीमेंट के जवान दब गए। सूचना मिलते ही पास की पोस्ट से जवानों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया। इसके साथ ही प्रशिक्षित जवानों को भी लगाया गया। हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। देर शाम तक आॅपरेशन चलाया गया। एसएसपी श्रीराम दिनकर ने बताया कि फिलहाल सर्च आॅपरेशन चल रहा है।

SHARE