Former PM Dr. Manmohan Singh की हालत स्थिर

0
436

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Former PM Dr. Manmohan Singh को बुधवार शाम अचानक उस समय एम्स में भर्ती कराना पड़ा जब उनकी हालत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और चेस्ट कंजेशन की शिकायत थी। उन्हें शाम 6:15 दिल्ली एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।

पीएम ने किया ट्वीट

Former PM Dr. Manmohan Singh के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना करता हूं। आशा करता हूं की वे जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मनमोहन सिंह से मिलने के लिए एम्स पहुंचे थे।

SHARE