Former Goa Governor Mridula Sinha dies: गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन

0
276

गोवा की पहली महिला पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा बुधवार को अंतिम सांस ली। वह 77 वर्ष की थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी संवेदना प्रकट की। बिहार के मुजफ्फरपुर मेंमृदुला सिन्हा का जन्म हुआ था और वह हिंदी की विख्यात लेखिका भी थीं। वह भाजपा की नेता रहीं और बाद में वह गोवा की राज्यपाल बनी। मृदुला सिन्हा 26 अगस्त, 2014 से लेकर 2 नवंबर 2019 तक गोवा की राज्यपाल थीं। गोवा की पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”श्रीमती मृदुला सिन्हा जी को जनसेवा के लिए किए गए उनके प्रयासों के चलते याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।”

SHARE