‘आप’ ने जीता दिल्ली मेयर का चुनाव, शैली ओबेराय बनी मेयर, रेखा गुप्ता को हराया

0
380
Delhi Mayor Election
'आप' ने जीता दिल्ली मेयर का चुनाव, शैली ओबेराय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Delhi Mayor Election): आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली मेयर की सीट पर अपना कब्ज़ा कर लिया है। पार्टी प्रत्याशी शैली ओबेराय (Shelly Oberoi) ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हरा दिया है। आधिकारिक तौर पर हालांकि अभी जीत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत का दावा किया है। चुनाव में कुल 241 पार्षदों ने वोटिंग की। वहीं, कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बता दें कि एमसीडी चुनाव तीन बार टल गए थे और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इलेक्शन हो रहे हैं।

पहली बार दिल्ली को मिली आप की मेयर

सदन में जारी मतगणना के बीच आप की पार्षद शैली ओबरॉय ने विक्टरी साइन दिखाया जिसके बाद पार्टी के सभी पार्षद सदन में खुशी से शोर मचाने लगे। यह पहली बार होगा जब दिल्ली को आप की मेयर मिलेगी। मुख्य मुकाबला शैली ओबेराय और रेखा गुप्ता के बीच ही था। आप की आशु तीसरे प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थीं।

उप मेयर पद पर निर्विरोध चुनाव हो सकता है

मेयर पद पर आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय के जीत दर्ज करने के बाद उप मेयर पद पर निर्विरोध चुनाव हो सकता है। शैली ने महापौर पद का आसन ग्रहण कर लिया है। वहीं, खबर है कि भाजपा प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं।

उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों को वोट की नहीं अनुमति

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद हो रहे मेयर चुनाव में उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों को वोट डालने की अनुमति नहीं है। ऐसे में पहले से पूरी उम्मीद थी कि मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव आज सम्पन्न हो ही जाएगा।

मेयर बनने के लिए इतने वोट की जरूरत

250 सीटों वाले सदन में मेयर बनने के लिए 138 वोट चाहिए थे। आप के 51 पार्षद हैं, जिनमें 134 चुना हुए हैं। इसी के साथ एक निर्दलीय पार्षद, तीन सांसद व 13 विधायक भी आप के समर्थन में हैं।

ये भी पढ़ें :  NGRI: हिमालय क्षेत्र में बड़ी तीव्रता के भूकंप की आशंका, भारी तबाही ला सकता है जलजला

ये भी पढ़ें : उत्तर-पश्चिम व केंद्रीय सहित समूचे पश्चिम भारत में असामयिक बढ़ रही गर्मी, जनजीवन प्रभावित

Connect With Us: TwitterFacebook

 

SHARE