Covid 26th March 2023 Update: लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले 1890 नए केस, एक्टिव 9433

0
158
Covid 26th March 2023 Update
लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले 1890 नए केस, एक्टिव 9433

आज समाज डिजिटल, (Covid 26th March 2023 Update): देश में लगातार पांचवे दिन रविवार को कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। महामारी की इस बढ़ती रफ्तार ने एक बार फिर लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वेबसाइट पर अपडेट किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे तक देश में कोविड-19 के 1,890 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 149 दिन में यह सबसे अधिक केस हैं।

एक्टिव केस 9,433

कोरोना के मामले बढ़ने से एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 9,433 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटों में 1,051 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ महामारी की शुरुआत से भारत में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 41 लाख 63 हजार 883 पहुंच गई है।

रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत

देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत हो गया है। कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर 1.56 फीसदी है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.29 फीसदीा है। देश मे अब तक 92.09 करोड़ कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 1,21,147 परीक्षण पिछले 24 घंटों में किए गए हैं।

कोरोना के कल 1,590 नए मामले दर्ज

देश में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के तहत, कुल 220.65 करोड़ टीके की खुराक (95.20 करोड़ दूसरी खुराक और 22.86 करोड़ प्रीकॉशन खुराक दी गई है, जिनमें से 7,955 खुराक पिछले 24 घंटों में दी गई है। देश में शनिवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,590 नए मामले दर्ज किए गए थे। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई थी। वहीं महाराष्ट्र में तीन लोगों की मृत्यु और कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें : Amritpal Last Location: महाराजगंज में मिली अमृतपाल की आखिरी लोकेशन, नेपाल सीमा पर पोस्टर चस्पा 

SHARE