Covid-19 Today Update In India बीते 24 घंटे में आये कोरोना के 1.61 लाख नए मामले

0
657
Covid-19 Today Update In India

Covid-19 Today Update In India बीते 24 घंटे में आये कोरोना के 1.61 लाख नए मामले  

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Covid-19 Today Update In India : कोरोना की तीसरी लहर में भारत में बेशक अब नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन मौतों की संख्या में हर रोज बढ़ौतरी होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज देश में नए संक्रमित 1.61 लाख मिले हैं। वहीं इस दौरान कोरोना के चलते 1733 लोगों की जान चली गई है। जो कि चिंताजनक है।

सक्रिय केसों में कमी  

Covid-19 Today Update In India

नए संक्रमित मिलने के बाद देश में सक्रिय केस घट कर 16 लाख 21 हजार 603 रह गए हैं।(Covid-19 Today Update In India)  जबकि बीते 24 घंटों में इससे ज्यादा लोग कोरोना से ठीक होकर वापस लौट गए हैं। बता दें कि अब देश में ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

वैक्सीनेशन पर जोर 

Covid-19 Today Update In India

देश में कोरोना की तीसरी लहर को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार वैक्सीनेशन कर रही हैं। एक तरफ किशोरों को कोरोना रोधी टीका लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है(Covid-19 Today Update In India)  वहीं दूसरी और बुजुर्गों कोे प्रीकॉशन डोज देकर उन्हें कोरोना से बचाने की मुहिम जारी है। देश में अभी तक 1,67,29,42,707 डोज दी जा चुकी हैं। वहीं आगे भी यह अभियान जारी है।

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

SHARE