Corona Update Today 30 March 2022 पिछले 24 घंटे में आये कोरोना 1,233 नए केस

0
1160
Corona Update Today 9 April 2022

Corona Update Today 30 March 2022 पिछले 24 घंटे में आये कोरोना 1,233 नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Corona Update Today 30 March 2022 : देशभर में कोरोना के केसो में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं जो की एक अछि बात है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,233 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।

इतने लोगों ने तोडा दम

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,22,001 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.20 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

 

टीकाकरण की रफ्तार में तेजी

इस बीच, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज 183.79 करोड़ (1,83,79,06,022) को पार कर गया है। 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए हाल ही में शुरू किए गए COVID वैक्सीन अभियान के तहत, अब तक 1.50 करोड़ (1,50,55,291) से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है, (Corona Update Today 30 March 2022) जिनमें से पिछले 24 घंटों में 12,74,719 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

एक्टिव केसों की कुल संख्या

मंगलवार को देश में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,270 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। (Corona Update Today 30 March 2022) आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 14,704 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE