Corona Update Today 29 March 2022 पिछले 24 घंटे में आये कोरोना 1,259 नए केस

0
365
Corona Update Today 29 March 2022

Corona Update Today 29 March 2022 पिछले 24 घंटे में आये कोरोना 1,259 नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Corona Update Today 29 March 2022 : देशभर में कोरोना के केसो में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं जो की एक अछि बात है।  केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,259 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज उछाल आया है।

 

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,070 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

सोमवार को देश में कोरोना के 1,270 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 1,421 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 15,378 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE