Corona Update Today 28 March 2022 पिछले 24 घंटे में आये कोरोना 1,270 नए केस

0
325

Corona Update Today 28 March 2022 पिछले 24 घंटे में आये कोरोना 1,270 नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Corona Update Today 28 March 2022 : देशभर में कोरोना के केसो में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं जो की एक अछि बात है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,270 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज उछाल आया है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,035 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। (Corona Update Today 28 March 2022) सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

रविवार को देश में कोरोना के 1,421 नए मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को 1,660 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। (Corona Update Today 28 March 2022) आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 15,859 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE