HomeदेशCorona Update 5 April 2022 देश में कोरोना के 795 नए केस...

Corona Update 5 April 2022 देश में कोरोना के 795 नए केस आए सामने 

Corona Update 5 April 2022 देश में कोरोना के 795 नए केस आए सामने 

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Corona Update 5 April 2022 : देशभर में कोरोना के केसो में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं जो की एक अछि बात है।केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 795 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

 

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 58 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,416 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। (Corona Update 5 April 2022)  सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। सोमवार को देश में कोरोना के 913 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 1,096 नए मामले मिले थे। (Corona Update 5 April 2022) कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 12,054 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 5 April 2022

Also Read : पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज फिर उछाल , 15 दिनों में 13 बार बढे दाम

SHARE
Mohit Saini
Mohit Sainihttps://indianews.in/author/mohit-saini/
Sub Editor at Indianews.in | Indianewsharyana.com | IndianewsDelhi.com | Aajsamaj.com | Manage The National and Live section of the website | Complete knowledge of all Indian political issues, crime and accident story. Along with this, I also have some knowledge of business.
RELATED ARTICLES

Most Popular